हेरहंज: हेरहंज थाना के हुम्बू गांव की एक युवती ने लगाया आरोप की जेवीएम के नेता अबुल मियां का नाती मो नसीम पिछले दो वर्षों से शादी का प्रलोभन दे कर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा. युवती ने नसीम के पिता, मां व नाना अबुल मियां के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. युवती […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
हेरहंज: हेरहंज थाना के हुम्बू गांव की एक युवती ने लगाया आरोप की जेवीएम के नेता अबुल मियां का नाती मो नसीम पिछले दो वर्षों से शादी का प्रलोभन दे कर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा. युवती ने नसीम के पिता, मां व नाना अबुल मियां के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. युवती बालूमाथ बालिका उच्च विद्यालय में पिछले पांच साल पहले पढ़ने आती थी.
इसी क्रम में मो नसीम से जान पहचान हो गयी. दोनों में प्यार हो गया. इस दौरान नसीम शादी का प्रलोभन दे कर युवती का यौन शोषण करता रहा. जब युवती को मालूम हुआ कि नसीम की शादी कहीं दूसरे जगह की जा रही है, तब नसीम ने उससे कहा कि पांच लाख रुपये तिलक लेकर शादी हो रही है, क्या तुम्हारे मां-बाप दे सकते हैं.
इसके बाद वह नसीम के नाना अबुल मियां से मिली. अबुल मियां ने कहा कि पांच लाख दो तभी तुमसे शादी करायेंगे. इसी बात को लेकर पीड़िता ने सोमवार को हेरहंज थाना में मो नसीम, उसके पिता मो कमाल, नसीम की मां और नाना अबुल मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.