जय गणेश, जय गणेश से गूंजा शहर

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा-अर्चना लातेहार : गणेश चतुर्थी पर पूरा शहर जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा… गीत से गुंजायमान रहा. शहर में कुल तीन जगहों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर […]

गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर की गयी पूजा-अर्चना
लातेहार : गणेश चतुर्थी पर पूरा शहर जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा… गीत से गुंजायमान रहा. शहर में कुल तीन जगहों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. शहर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित सोमेश्वर शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. भगवान गणपति को 21 किलो के मोदक का भोग लगाया गया.
पूजा के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. इससे पूर्व भगवान गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. मौके पर पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया. मुख्य यजमान के रूप में समिति के अध्यक्ष लाल श्याम किशोर नाथ शाहदेव व सचिव आशीष कुमार बाग उपस्थित थे. ब्राह्मण भोजन के बाद विशाल भंडारा शुरू किया गया. मौके पर समिति के संरक्षक मंडली में ठाकुर बाल मुकुंद नाथ शाहदेव व श्याम सुंदर प्रसाद भारुका के अलावा सुशील कुमार अग्रवाल, सरयू प्रसाद सिंह, छोटे लाल अग्रवाल, आशीष कुमार बाग, सुशील कुमार पांडेय, ललित कुमार पांडेय, राम गति सिंह, राजेंद्र सिंह, कृष्ण नंदन पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, विकास कांत पाठक, संजय सिन्हा, मिथिलेश सिंह, जय कुमार सिंह, राजू कुमार सिंह, सतोष सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, प्रदीप कुमार, गणेश कुमार, नीरज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, आलोक सिंह, पवन कुमार व जयराज कपूर शामिल थे.
चट्टी मुहल्ला में की गयी आकर्षक सजावट: चट्टी मुहल्ला में भगवान गणेश की पूजा की गयी. यहां आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. समिति के संयोजक संयोजक विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में पूजा की गयी. मौके पर बजरंगी कुमार, अरविंद कुमार, रमेश कुमार, नमन कुमार, गौरव अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, राजू कुमार, मनोहर कुमार सिंह, आनंद कुमार, छोटू कुमार, आलोक कुमार गुप्ता शामिल थे. संयोजक श्री अग्रवाल ने बताया कि 26 अगस्त की अपराह्न नगर भ्रमण के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा.
पहाड़पुरी में भी हुई गणेश पूजा: शहर के चंदनडीह स्थित पहाड़पुरी में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. पंडित त्रिभुवन पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया. मौके पर भोला भगत व रामू भगत मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित थे. आयोजन की सफलता के लिए वार्ड पार्षद संतोष रंजन, रंजन प्रसाद, धनंजय प्रसाद, आलोक वर्मा, संजय तिवारी व श्याम अग्रवाल आदि सक्रिय रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >