आदिवासियों को कुछ नहीं मिला : वृंदा

विजयपुर व पंडरा में पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात ने की बैठक गारू(लातेहार) : रघुवर सरकार झारखंड मोमेंटम के नाम पर आदिवासियों की जमीन काॅरपोरेट घराने को कैसे बेची जाये, इस पर काम कर रही है. ये बातें सीपीआइ (माकपा) पोलित ब्यूरो सदस्या व पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात ने गारू प्रखंड के विजयपुर व […]

विजयपुर व पंडरा में पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात ने की बैठक
गारू(लातेहार) : रघुवर सरकार झारखंड मोमेंटम के नाम पर आदिवासियों की जमीन काॅरपोरेट घराने को कैसे बेची जाये, इस पर काम कर रही है. ये बातें सीपीआइ (माकपा) पोलित ब्यूरो सदस्या व पूर्व राज्यसभा सांसद वृंदा करात ने गारू प्रखंड के विजयपुर व पंडरा में ग्रामीणों के साथ अलग-अलग बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही. कहा कि रघुवर सरकार कानून की बात नहीं जानते है, यह जानते है कि आदिवासी जमीन को काॅरपोरेट कंपनियों के लिए कैसे लूटा जाये.
उन्होंने झारखंड मोमेंटम के नाम पर आदिवासियों की जमीन काॅरपोरेट घरानों के यहां गिरवी रखने का काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पुनर्वास के नाम पर बड़े पैमाने पर आदिवासियों को विस्थापित करने की साजिश रच रही है. सरकार के इस मंसूबे को सफल नहीं होने दिया जायेगा. कहा कि यहां ग्रामीणों से मिलने पर स्पष्ट हुआ कि यहां के ग्रामीणों को हटा कर टाइगर के नाम व बफर जोन बनाने की योजना रची जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >