भाजपा कार्य समिति की बैठक में 2019 पर हुई चर्चा, लोकसभा में 14 व विधानसभा मेें 60 प्लस

मेदिनीनगर: दुर्गा मंडप में भारतीय जनता युवा मोरचा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार व संचालन महामंत्री निरंजन मेहता ने किया. बैठक में मुख्य रूप से युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल सिंह, प्रमंडलीय प्रभारी श्याम […]

मेदिनीनगर: दुर्गा मंडप में भारतीय जनता युवा मोरचा की जिला कार्यसमिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार व संचालन महामंत्री निरंजन मेहता ने किया. बैठक में मुख्य रूप से युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री मनोज कुमार सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल सिंह, प्रमंडलीय प्रभारी श्याम बाबू सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे. प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को आमजनों तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता कर रहे हैं.
केंद्र व राज्य सरकार एजेंडा के तहत काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मिशन 2019 में झारखंड के लोकसभा 14 व विधानसभा 60 प्लस जीत हासिल करना है. बैठक में कई कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा की गयी. साथ आतंकवाद भारत छोड़ो आदि कार्यक्रमों को मंडलस्तर पर एक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पांकी विस के पूर्व प्रत्याशी अमित कुमार तिवारी, दुर्गा जौहरी, अनुजजा के प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो, राजेश गुप्ता जितेंद्र गुप्ता,ओमकार पाठक,राजकुमार वर्मन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
15 दिन का कार्यक्रम चुनौती : अमित सिंह
युवा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आने वाला 15 दिन युवा मोरचा के लिए चुनौतियों से भरा हुआ है. राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडलस्तर के कार्यक्रम तय किये गये हैं. उन्होंने कहा कि युवा मोरचा निर्धारित कार्यक्रमों की सफलता को लेकर सक्रियता के साथ जुट गये हैं. श्री सिंह ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि छह अगस्त से खेलों भारत कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है. सभी जिलों में यह कार्यक्रम शुरू करना है. जिलास्तर पर सफल टीम 26 अगस्त को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भाग लेगी. 25 सितंबर को खेलों भारत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम की खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम दिल्ली में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि खेलों भारत के तहत अपनी संस्कृति को बचाना है. युवाओं को खेलकूद के प्रति जोडने का प्रयास हो रहा है. है. उन्होंने कहा कि नौ अगस्त को भारत छोडों आंदोलन के तहत कार्यक्रम होगा. सरकार के साथ युवा मोरचा कदम में कदम मिलाकर सभी क्षेत्रों में साथ रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ राज्य को डिजिटल झारखंड बनाने के दिशा में काम कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >