#jharkhand: घर से अगवा कर ले गये, मां-बेटी को मार दी गोली

बालूमाथ/बारियातू : बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकरा गांव में गुरुवार की देर रात करीब दो बजे अपराधियों ने अभिमन्यु सिंह की पत्नी रीता देवी (45) व उसकी बेटी सपना कुमारी (17) की गोली मार कर हत्या कर दी. अभिमन्यु सिंह के भाई मुरारी सिंह ने कहा कि वह घर में सोये हुए थे. कमरे की […]

बालूमाथ/बारियातू : बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकरा गांव में गुरुवार की देर रात करीब दो बजे अपराधियों ने अभिमन्यु सिंह की पत्नी रीता देवी (45) व उसकी बेटी सपना कुमारी (17) की गोली मार कर हत्या कर दी. अभिमन्यु सिंह के भाई मुरारी सिंह ने कहा कि वह घर में सोये हुए थे. कमरे की खिड़की खुली होने के कारण तीन हथियारबंद नकाबपोश वर्दीधारियों ने हथियार दिखा कर दरवाजा खोलने को कहा. उन्होंने बड़े भाई अभिमन्यु सिंह को आवाज दी और दरवाजा खुलवाया.
दरवाजा खुलते ही अपराधियों ने अभिमन्यु, मुरारी सिंह, अभिमन्यु के बेटे कुंदन सिंह व शिवपूजन सिंह को एक कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद दोनों मां-बेटी को अपने साथ घर से लगभग 300 मीटर दूर कुशमाही मोड़ ले गये और तीन गोली मार कर हत्या कर दी. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3.30 बजे गोली की आवाज सुन कर छोटे बेटे शिवपूजन सिंह को वेंटिलिटर के सहारे कमरे से बाहर निकाल कर दरवाजा खुलवाया. घर से कुछ दूरी पर मां-बेटी की लाश पड़ी थी. एसपी धनंजय सिंह व एएसपी सरवर हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मिले. एसपी श्री सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्टया घटना में उग्रवादियों की संलिप्तता प्रतीत होती है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अनुसंधान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. मां-बेटी को अगवा करने के दौरान अपराधियों की एक टोपी, एक गमछा व दो प्लास्टिक स्टिक छूट गयी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >