अनाथ बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

लातेहार: अनाथ बच्चों की देखरेख के लिए बनाये गये गुरुकुल शिक्षण संस्थान में बीती रात एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. जानकारी के अनुसार गुरुकुल के पास रहने वाले एक किशोर अजय भुइँया रात के तकरीबन 9:00 बजे गुरुकुल पहुंचकर रसोईया से कुछ खिलाने की मांग की. रसोईया और पीड़िता उस […]

लातेहार: अनाथ बच्चों की देखरेख के लिए बनाये गये गुरुकुल शिक्षण संस्थान में बीती रात एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. जानकारी के अनुसार गुरुकुल के पास रहने वाले एक किशोर अजय भुइँया रात के तकरीबन 9:00 बजे गुरुकुल पहुंचकर रसोईया से कुछ खिलाने की मांग की.

रसोईया और पीड़िता उस समय रोटी बना रहे थे. इसी क्रम में रसोईया किसी काम से बाहर चली गई. इसी दौरान अजय ने पीड़िता को जबरन वहां से पकड़कर गुरुकुल के बाहर ले गया और पास के झाड़ी में दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. पीड़िता के शोर शराबे के बाद स्थानीय लोग वहां जमा हुए और उसे गुरुकुल पहुंचाया गुरुकुल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कर रहे डॉक्टर धर्मशाला चौधरी एवं डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है. आरोपी अजय अभी तक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है. बताया जाता है पीड़िता मंदबुद्धि है. घटना के बाद से वह काफी सहमी हुई है. गुरुकुल की स्थापना 4 अप्रैल 2012 को तत्कालीन उपायुक्त राहुल कुमार पुरवार के व्यक्तिगत प्रयास से लातेहार में की गई थी.

उपायुक्त श्री पुरवार एवं विकास भारती बिशुनपुर के अशोक भगत नें एक समारोह में गुरुकुल का उद्घाटन किया था . गुरुकुल का मुख्य उद्देश क्षेत्र में विषम परिस्थितियों में गुजर बसर कर रहे हैं अनाथ बच्चों को आवासीय एवं शिक्षण सुविधाएं मुहैया कराना है प्रारंभ में 1 वर्ष तक गुरुकुल का संचालन भारतीय रेडक्रास सोसायटी लातेहार के द्वारा किया गया इसके बाद से वित्तीय संकट के कारण गुरुकुल का संचालन शिक्षा विभाग के द्वारा किया जा रहा है. वर्तमान में इसमें 49 छात्र-छात्राएं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >