बहने से बचे स्कूली छात्र

लातेहार. स्थानीय जुबली रोड के बीच बहने वाली जायत्री नदी में पानी में खेल रहे तीन स्कूली छात्र तेज बहाव के चपेट में आ गये. बाद में बच्चों को बहता देख आसपास के कई युवक पानी में कूद गये और उनकी जान बचायी. पानी में डूबते बच्चों को करीब दो सौ मीटर बहने के बाद […]

लातेहार. स्थानीय जुबली रोड के बीच बहने वाली जायत्री नदी में पानी में खेल रहे तीन स्कूली छात्र तेज बहाव के चपेट में आ गये. बाद में बच्चों को बहता देख आसपास के कई युवक पानी में कूद गये और उनकी जान बचायी.
पानी में डूबते बच्चों को करीब दो सौ मीटर बहने के बाद एक ह्यूम पाइप के पास अटक जाने के कारण खतरा टल गया. तीनों बच्चे यशवंत सिंह के घर के थे. बताया जाता है कि पानी में अपने चाचा मोहर सिंह को ट्यूब से तैरते देख कर बच्चे उत्साहित हो कर पानी में उतरने का प्रयास कर ही रहे थे, तभी तेज बहाव की चपेट में आ गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >