महुआडांड़ : प्रखंड के बसकरचा में स्थित ईं /218 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में कैंप परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर सीआरपीएफ के जवानों के द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया. मौके पर श्री तिवारी ने उपस्थित ग्रामीणों से प्रति वर्ष कम से कम पांच पौधे लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से ही पर्यावरण की रक्षा होती है.
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हमारी मौलिक कर्तव्य ही नहीं, अपितु नैतिक व सात्विक दायित्व भी है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंपा शेखा, नरेश सिंह, आशीष कुमार तिवारी, दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार यादव, राजा शर्मा, कमलेश सिंह विशाल रौशन ,थिमाई तिग्गा समेत कई ग्रामीण बच्चों ने भाग लिया.
