लातेहार : डोभा में डूबने से बालक की मौत

हेरहंज (लातेहार) : लातेहार जिले में हेरहंज प्रखंड के करनदाग गांव निवासी अरुण यादव के पांच वर्षीय पुत्र की मौत डोभा में डूबने से हो गयी. अरुण सपिरवार हेरहंज में ही रहते हैं. रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने पुत्र के साथ गांव गये थे. खेलने की बात कह उनका पुत्र घर से […]

हेरहंज (लातेहार) : लातेहार जिले में हेरहंज प्रखंड के करनदाग गांव निवासी अरुण यादव के पांच वर्षीय पुत्र की मौत डोभा में डूबने से हो गयी. अरुण सपिरवार हेरहंज में ही रहते हैं. रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने पुत्र के साथ गांव गये थे. खेलने की बात कह उनका पुत्र घर से निकला और डोभा किनारे चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना के थोड़ी देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी.
आनन-फानन में उसे बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताते चले कि यह डोभा 2016-17 में बनाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >