लातेहार. भाकपा माओवादी संतोष यादव उर्फ रंजीत ने मंगलवार को सीआरपीएफ की 11 वीं बटालियन के मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस मुख्यालय से जारी एक प्रेस बयान के अनुसार, रंजीत झारखंड की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित हो कर आत्मसमर्पण किया है. वह ग्राम ओका थाना पांकी का रहने वाला है.
मौके पर रंजीत को 50 हजार रुपये नगद एसपी धंनजय कुमार सिंह एवं कमांडेंट पंकज कुमार ने दिये. शेष लाभ प्रावधानों के अनुसार दिया जायेगा. मौके पर 214 वीं बटालियन के कमांडेंट अजय सिंह, 11 वीं के द्वितीय कमान अधिकारी अश्विनी परमार, राजेश कुमार महतो उपस्थित थे.
