डोमचांच में 7 किमी मैराथन में दौड़े युवा, बनारस के रोहन प्रथम; जमशेदपुर के अर्जुन दूसरे

डोमचांच में रन फॉर योर हेल्थ थीम पर आयोजित सात किलोमीटर मैराथन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बनारस के रोहन कुमार ने दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

कोडरमा : कोडरमा जिले के डोमचांच में युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रविवार को रन फॉर योर हेल्थ एंड फ्यूचर थीम के तहत 7 किमी मैराथन का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

मैराथन की शुरुआत सीएम-2 हाई स्कूल, डोमचांच से हुई. प्रतिभागियों ने सात किमी की दूरी तय कर चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान में दौड़ पूरी की. प्रतियोगिता में बनारस के रोहन कुमार ने प्रथम, जमशेदपुर के अर्जुन टुड्डू ने द्वितीय तथा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी राजकुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया भी मौजूद रहे

चौथे से 20वें स्थान तक रहे प्रतिभागियों को भी ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव, नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, नगर उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज, पूर्व नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता और पूर्व मुखिया सुरेश कुमार मौजूद थे.

फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के लिए युवाओं को किया प्रेरित

आयोजक अंशु कुमार मेहता ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है. ऐसे आयोजनों से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है. प्रखंड प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने कहा कि दौड़ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है.

हार से निराश होने के बजाय युवाओं को आत्मविश्वास बनाये रखना चाहिए. नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने नियमित दौड़ और व्यायाम को स्वस्थ जीवनशैली के लिए जरूरी बताया. पूर्व नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है.

मैराथन | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >