जमीन विवाद में युवक को मारी गोली ,रिम्स रेफर

जमीन विवाद में युवक को मारी गोली ,रिम्स रेफर

कोडरमा बाजार . बेकोबर डोंगोंपहरी के समीप सोमवार की शाम एक युवक को गोली मारी गयी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान बेकोबर निवासी अजय कुमार पंडित (पिता स्व डेगलाल पंडित) के रूप में हुई. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सुजीत कुमार दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. गोलीकांड की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गयी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. घटना में शामिल आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. युवक को कमर के नीचे गोली मारे जाने की जानकारी सामने आयी है. इधर, घायल युवक अजय कुमार पंडित ने बताया कि वह शौच के लिए तालाब गया था़ लौटने के क्रम में देखा कि दो लोग बाइक से आये और गोली मार कर फरार हो गये़ घायल युवक ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उसके गोतिया विनोद पंडित और संतोष पंडित ने घटना को अंजाम दिया है़ गोली मारने का आरोप विनोद पंडित पर लगाया है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >