जयनगर (कोडरमा): थाना क्षेत्र के डंडाडीह पंचायत अंतर्गत कंझियाडीह गांव निवासी द्वारिका साव का 22 वर्षीय पुत्र भागीरथ साव 20 जुलाई की शाम करीब 5.30 बजे से लापता है. परिजनों ने रिश्तेदारों सहित संभावित सभी स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है. इस संबंध में पिता द्वारिका साव ने जयनगर थाना में सनहा दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
3 दिन से लापता युवक का अब तक नहीं मिला सुराग, पिता ने दर्ज कराया सन्हा

लापता युवक भागीरथ साव (फाइल फोटो)| Prabhat Khabar Network
Copied link
जयनगर के कंझियाडीह गांव से 22 वर्षीय युवक भागीरथ साव 20 जुलाई से लापता है. परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.