कोडरमा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा के नीरो नावाडीह गांव में घरेलू विवाद के चलते 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोडरमा बाजार: नीरो नावाडीह गांव में गुरुवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान स्व भीखन यादव के 35 वर्षीय पुत्र रामदेव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रामदेव पिछले कुछ दिनों से घरेलू विवाद को लेकर तनाव में था. गुरुवार दोपहर को वह अपने कमरे था, काफी देर तक जब कमरे से कोई आवाज नहीं आयी, तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

इसके बाद परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो पाया कि रामदेव फंदे से लटका हुआ है. जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर प्रवेश किया. इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतार कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >