राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर कार्यशाला

सिविल सर्जन सभागार में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ.

कोडरमा बाजार. सिविल सर्जन सभागार में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ. इसकी अध्यक्षता आरसीएच पदाधिकारी डॉ केके शर्मा ने की. कार्यशाला में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को कैंसर रोग के विभिन्न कारकों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से कैंसर जैसी घातक रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना है. अस्पताल आनेवाले मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने कैंसर रोग के शुरुआती लक्षणों की पहचान, आवश्यक जांच और इलाज के बाबत विस्तृत जानकारी दी. कहा कि कई बार कैंसर का पता देर से चलता है. इस कारण मरीज के इलाज में कठिनाई होती है. शुरुआती अवस्था मे कैंसर का पता चलने से इलाज संभव है. उन्होंने कहा कि कैंसर जैसे घातक रोग से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनायें. नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करायें. मौके पर विनीत अग्निहोत्री, पंकज कुमार, अजीत कुमार, रेमिश हेंब्रम, सिद्धांत ओहदार, इंदिरा कुमारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >