सैनिक स्कूल में महिला दिवस

बालिकाओं को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेवारी

बालिकाओं को प्रोत्साहित करना समाज की जिम्मेवारीकोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैया डैम में महिला दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त ऋतुराज शामिल हुए. इस दौरान सैनिक स्कूल परिसर में बालिका कैडेट के अध्ययन, विश्राम एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके, जैसी सुविधा शुरू की गयी. मौके पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि बालिकाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. सैनिक स्कूल में बालिका कैडेट के लिए इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है. उन्होंने कहा कि शिक्षा और अनुशासन के माध्यम से बेटियां देश सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इसके उपरांत उन्होंने सैनिक स्कूल के कर्नल एवं प्रबंधन के साथ विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया. मौके पर कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार, बीडीओ सुमित मिश्रा, जिला समन्वयक सुमन कुमारी सहित सैनिक स्कूल के प्रतिनिधि व विद्यार्थी मौजूद थे.

महिलाओं को अधिकार पाने के लिए संघर्ष तेज करना होगा : एटक

जयनगर. झारखंड राज्य महिला समाज की ओर से डंडाडीह पावर हाउस के समीप महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता रीता देवी ने की. उन्होंने कहा कि आज भी महिलाएं शोषण की शिकार हैं, महिलाओं को अपने हक व अधिकार पाने लिए संघर्ष तेज करना होगा. एटक की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिया देवी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं, लेकिन घरेलू महिलाएं बेड़ियों में जकड़ी हैं. महिलाओं को अपने अधिकार की प्राप्ति के लिए आवाज उठानी होगी. मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >