महिला का शव बरामद

थाना क्षेत्र के पपलो पंचायत अंतर्गत अंबाडीह मौजा स्थित छोटकी पहाड़ी के समीप से पुलिस ने रविवार रात एक महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान पपलो निवासी 40 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई.

मरकच्चो. थाना क्षेत्र के पपलो पंचायत अंतर्गत अंबाडीह मौजा स्थित छोटकी पहाड़ी के समीप से पुलिस ने रविवार रात एक महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान पपलो निवासी 40 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई. जानकारी अनुसार घर में मामूली विवाद के बाद महिला रविवार दोपहर घर से निकल गयी थी, जिसके बाद परिजन लगातार उसे ढूंढ रहे थे़ इसी दौरान रविवार की ही रात अम्बाडीह मौजा स्थित छोटकी पहाड़ी के समीप महिला का शव होने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की़ थाना प्रभारी सौरव शर्मा ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ है वहीं परिजन घरेलू विवाद के बाद महिला द्वारा आत्महत्या किये जाने की बात कही जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >