महिला का शव बरामद, हत्या का आरोप

तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित गुमो सतपुलिया के पास मंगलवार देर रात एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.

प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित गुमो सतपुलिया के पास मंगलवार देर रात एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान चंदवारा के पुरनाडीह निवासी 60 वर्षीय गिरजा देवी के रूप में हुई. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे सड़क हादसा माना, लेकिन बुधवार को मृतका के भाई रूपलाल पंडित ने थाना में आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया. उनका कहना है कि गोतिया परिवार के लोग जमीन हड़पने की नीयत से उनकी बहन की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक गये.रूपलाल ने अपने आवेदन में जगदीश वंढित, रामदेव पंडित, महादेव पंडित, संतोष पंडित, वीरेंद्र पंडित, किरण देवी, राधा देवी और सुनिता देवी पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले भी बहन से मारपीट की थी और धमकी दी थी कि इसे मारकर फेंक देंगे. घटनास्थल से पुलिस को एक टूटा हुआ मोबाइल भी मिला है, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है.

ट्रक चालक ने शव देखा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब नौ बजे रांची से पटना जा रहे एक ट्रक चालक ने सतपुलिया के पास महिला का शव देखा. महिला के सिर से काफी खून बह रहा था. चालक ने अन्य वाहन चालकों और ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.

बुधवार सुबह मृतका के भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर बहन की मौत की जानकारी पाई और परिवार के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत होता है, लेकिन परिजनों के आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >