सतगावां, कोडरमा: थाना क्षेत्र के खुट्टा गांव स्थित मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक महिला घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान डांटी भागलपुर निवासी 26 वर्षीया गजनती कुमारी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, गजनती कुमारी अपने परिजन के साथ बाइक से बासोडीह से खुट्टा की ओर जा रही थीं. इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गयीं. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया.
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया.
