ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

मृतका की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलाबर निवासी 68 वर्षीया अंजनी देवी के रूप में की गयी है.

जयनगर. कंद्रपडीह गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के चिगलाबर निवासी 68 वर्षीया अंजनी देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, अंजनी देवी का अपनी पौत्र वधु के साथ रविवार की शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद वह घर में किसी को बिना कुछ बताये गांव के बगल में खेतों की तरफ चली गयी. इधर, सोमवार की अहले सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें खेतों की तरफ देखा और उन्हें घर जाने को कहा. इसके बाद वह घर गयी और दोबारा घर से बिना किसी को कुछ बताये ही निकल गयी. इधर, कंद्रपड़ीह गांव के लोग जब रेलवे लाइन की ओर से गुजर रहे थे, तो उन्होंने अंजनी देवी को कोडरमा-धनबाद रेलखंड के पोल संख्या 285/19 के समीप घायल अवस्था में देखा. जब तक लोग उन्हें उठाकर अस्पताल ले जा पाते, उनकी मौत हो चुकी थी. लोगों को आशंका है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है. लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. सूचना जयनगर पुलिस को भी दे दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >