पश्चिमी सिंहभूम ने रामगढ़ को एक विकेट से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ ने 46.3 ओवर में 224 रन बनाये

कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ के बीच चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ ने 46.3 ओवर में 224 रन बनाये, जिसमें विराट ने 58 रन, पीयूष ने 31 रन और शशांक ने 28 रन का योगदान दिया. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सोहन ने चार विकेट, चंदन ने दो और कृष्णा तथा ओमप्रकाश ने एक-एक विकेट लिया. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 44.1 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. पश्चिमी सिंहभूम की ओर से सोहन ने 45 रन, शिवम ने 29, जीशान 27 और नीतीश ने 28 रन का योगदान दिया. रामगढ़ की ओर से प्रथम ने चार विकेट, आयुष ने दो और मृत्युंजय ,शशांक तथा कुमार अंसराज ने एक-एक विकेट लिया. पश्चिम सिंहभूम के सोहन मैती को मैन ऑफ द मैच कोडरमा जिला पुलिस लाइन के मेजर विधान चंद्र शर्मा के हाथों दिया गया. मौके पर टीआरडीओ विनोद खुल्लर, अंपायर हेमंत ठाकुर, शशि रंजन झा, स्कोरर गजेंद्र प्रसाद, केडीसीए सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, सोनू खान, ओमप्रकाश, तहसीन हुसैन, अमित जायसवाल, बसंत कुमार, अजय राणा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >