ग्रामीणों की बैठक, पुलिस पिकेट स्थानांतरण की मांग

प्रखंड के कटिया राम जानकी मंदिर चबूतरा पर परसाबाद पुलिस पिकेट स्थानांतरण को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई.

जयनगर. प्रखंड के कटिया राम जानकी मंदिर चबूतरा पर परसाबाद पुलिस पिकेट स्थानांतरण को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मुखिया रेखा देवी ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्तमान में पुलिस पिकेट जो कटिया पंचायत भवन में संचालित है, उसे पंचायत भवन से हटाकर उप स्वास्थ्य केंद्र परसाबाद में स्थानांतरित किया जाये, ताकि पंचायत का कार्य अवरूद्ध न हो और ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं हो. उल्लेखनीय है कि एक लंबे समय से पुलिस पिकेट पंचायत भवन में चल रहा है और ग्रामीण पंचायत भवन की मांग कर रहे हैं. बैठक में पंचायत सेवक अजय यादव, रोजगार सेवक दीपक कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अविनाश भदानी, महेंद्र राय, सहदेव यादव, विकास कसेरा, कार्तिक कसेरा, राजेंद्र सिंह, गुडू गुप्ता, हरिहर मोदी, पिंकू कसेरा, सरयु सिंह, जितन पंडित, सुजीत कुमार, बालेश्वर राम, हरेंद्र यादव, विजय दास, सुरज यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >