साइबर ठगी से बचाव को लेकर सतगावां में बैंक ऑफ इंडिया का जागरूकता शिविर

सतगावां में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को साइबर धोखाधड़ी से बचने और सुरक्षित बैंकिंग लेनदेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

सतगावां, कोडरमा : बैंक ऑफ इंडिया की सतगावां शाखा की ओर से गुरुवार को शिवपुर पंचायत भवन में बैंकिंग सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया. इसमें ग्रामीणों और बैंक ग्राहकों को साइबर अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन के संबंध में जानकारी दी गयी.

ओटीपी और एटीएम पिन साझा नहीं करने की अपील

बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को बैंकिंग लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए. साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर बिना समय गंवाये हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गयी.

शिविर में विभिन्न प्रकार के बैंक खातों, बचत योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुरक्षित लेनदेन के तरीकों के बारे में बताया गया. अधिकारियों ने बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना के फायदों की भी जानकारी ग्रामीणों को दी.

मौके पर बैंक ऑफ इंडिया सतगावां शाखा के उप प्रबंधक संदीप कुमार, बैंक बीसी चंदन कुमार, ऋषि राज, विनय शंकर वैद्य, मुन्ना कुमार और मिथुन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >