कोडरमा. ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन (स्वायत्त), झुमरी तिलैया में 16 सितंबर को ‘विकसित भारत @2047’ थीम पर विशेष पॉडकास्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. डॉ. चंद्र भूषण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
कार्यक्रम में जेन जी और जेन अल्फा के युवाओं से सीधे संवाद
कार्यक्रम में वे जेन जी और जेन अल्फा के युवाओं से सीधे संवाद करेंगे तथा उनके सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन देंगे. पॉडकास्ट के दौरान बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु आयुष कुमार और समीना परवीन कुलपति से शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल पूछेंगे. शिक्षा व्यवस्था, बदलते दौर में युवाओं की भूमिका और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े विषयों पर होने वाला यह संवाद प्रशिक्षुओं के लिए महत्वपूर्ण होगा.
जिले के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों के प्रशिक्षु होंगे शामिल
कार्यक्रम में कोडरमा जिले के अन्य शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्य भी अपने प्रशिक्षुओं के साथ शामिल होंगे. इससे विभिन्न संस्थानों के प्रशिक्षुओं को कुलपति के साथ संवाद करने और उनके विचारों एवं अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है. यह जानकारी ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने दी.
ये भी पढ़ें: चुटुपालू घाटी बनी डेंजर जोन: हर दिन मौत का खतरा, 4 माह में ब्रेक फेल से 18 हादसे, 8 की मौत; सुरक्षा इंतजाम बेअसर
