ध्वजाधारी धाम के समीप शादी समारोह में खाने को लेकर बवाल

वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट

वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच जमकर हुई मारपीट कोडरमा बाजार. जिला मुख्यालय स्थित ध्वजाधारी पहाड़ के प्रवेश द्वार के समीप शादी समारोह अचानक रणक्षेत्र बन गया. शादी समारोह में पहुंचे वर और वधु पक्ष के लोग आपस में ही उलझ गये. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. रास्ते से गुजर रही गश्ती पुलिस ने बीच बचाव किया. हालांकि मारपीट में कुछ लोग घायल हो गये हैं. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात ध्वजाधारी गेट के समीप स्थित शनिदेव मंदिर के निकट शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वर और वधु पक्ष के नाते रिश्तेदार शामिल हुए. हंसी खुशी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रस्मों को निभाया जा रहा है. इसी बीच शादी कार्यक्रम संपन्न होते ही अहले सुबह वर और वधु पक्ष में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गयी और देखते ही देखते वैवाहिक कार्यक्रम रणभूमि में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गया, जिसमें लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गये. गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. वधु के पिता झलपो झुमरी तिलैया निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह जयनगर थाना क्षेत्र निवासी विजय सिंह के पुत्र अनूप सिंह के साथ हो रहा था. शादी से पूर्व 23 अप्रैल को जब वह विजय सिंह के घर लग्न लेकर पहुंचे, तो उसी समय विवाह से संबंधित सारी बातें तय हुई थी, जिसमे निर्णय हुआ था कि दोनों पक्ष आने वाले बारातियों और सरातियों के लिए खाने की व्यवस्था अपने-अपने स्तर से करेंगे. शनिवार अहले सुबह विवाह की रस्म पूरी होते ही वर पक्ष के रिश्तेदारों ने भोजन की व्यवस्था को लेकर विवाद कर दिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. टेंट से लायी गयी कुर्सियों को तोड़ा गया. घटना में दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों में 40 वर्षीय चंचला देवी पति भुवनेश्वर सिंह अकबरपुर बिहार, 30 वर्षीय अभी सिंह गया बिहार, मिथुन सिंह नवादा बिहार, 18 वर्षीय रितिक सिंह, 22 वर्षीय विक्रम सिंह, 19 वर्षीय करण सिंह सभी झलपो झुमरी तिलैया निवासी के नाम शामिल हैं. घटना के बाद वर पक्ष के लोग आधे अधूरे इलाज के बाद फरार हो गये. वहीं दुल्हन भी विदा हो गयी. वधु के पिता ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कराया जायेगा, हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है. ———————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >