कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर नौवाडीह के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर नौवाडीह के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान संटू सिंह के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर नौवाडीह के समीप एक पुरुष का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान संटू सिंह, पिता स्व रविन्द्र सिंह, थाना बरबीघा, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में हुई.

ट्रैक किनारे शव देखकर स्थानीय लोगों ने दी रेल पुलिस को सूचना

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब ट्रैक किनारे पड़े शव पर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल रेल पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही कोडरमा आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू की. साथ ही आरपीएफ ने मामले की जानकारी कोडरमा पुलिस को दी.

ससुराल नौवाडीह में परिवार के साथ रहता था मृतक

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. मृतक की पहचान संटू सिंह, पिता स्व रविन्द्र सिंह, बरबीघा, जिला शेखपुरा, बिहार के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक विवाहित है और उसका ससुराल नौवाडीह है. वह अपने परिवार के साथ नौवाडीह ससुराल में रहता था.

विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच जारी

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL मामले में CID की कार्रवाई, कोडरमा में दो जगह छापेमारी; 2 लोगों को साथ ले गई टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम राणा

गौतम राणा, कोडरमा बाजार : वर्ष 2004 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. जिला प्रशासन, सदर अस्पताल, कोर्ट कचहरी की खबरों को कवर करते हैं. खोजपरक रिपोर्टिंग के साथ-साथ तथ्यों पर आधारित विशेष खबरें लिखना में रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >