अनियंत्रित कार ने दर्जनों बाइक को मारी टक्कर

एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े करीब आधे दर्जन दोपहिया वाहनों को रौंद डाला.

झुमरीतिलैया. शहर के रेमंड शोरूम के समीप रविवार को दिन में एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े करीब आधे दर्जन दोपहिया वाहनों को रौंद डाला. हादसे में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा. हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार वाहन चालक शहर के बांझेडीह में पोस्टेड सीआइएसएफ का जवान था. टक्कर लगने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने स्थानीय लोगों और संबंधित पक्षों के बीच आपसी समझौता कराकर मामले को शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >