चंदवारा में दो बाइक की सीधी टक्कर, एक घायल

थाना क्षेत्र के महावीर चौक के पास मंगलवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी.

चंदवारा. थाना क्षेत्र के महावीर चौक के पास मंगलवार को दो बाइक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की पहचान कोयली महुदी मानगढ़ निवासी भूषण पंडित के रूप में हुई. बताया जाता है कि भूषण चंदवारा निवासी अपनी बेटी व दामाद राजू पंडित से भेंट कर बाइक से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में भूषण पंडित को पैर में गंभीर चोट आयी. हादसे के बाद घायल को तुरंत सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >