ट्रक और हाइवा में टक्कर, चार घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी जमसोती नाला में रविवार की सुबह ट्रक और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई.

1कोडपी4 घटनास्थल की तस्वीर. कोडरमा बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी जमसोती नाला में रविवार की सुबह ट्रक और हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई. इसमें ट्रक व हाइवा के चालक व उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार उक्त हाइवा में डोमचांच से गिट्टी लोड कर कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था. इसी दौरान कोडरमा घाटी में विपरीत दिशा से आ रही गेहूं लोड एक ट्रक से हाइवा टकरा गया. हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये. बताया जा रहा है कि ट्रक में गेहूं लोडकर बिहार से उड़ीसा ले जाया जा रहा था. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक के चालक और उप चालक तथा हाइवा के उपचालक को बाहर निकाला गया़ हाइवा का चालक केबिन में ही फंस गया. घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर बाद हाइवा के चालक को बाहर निकाला. सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी का इलाज हुआ. घायलों में नवादा (बिहार) निवासी हाइवा चालक अनुज कुमार (25 वर्ष), उप चालक प्रमोद कुमार (26 वर्ष) व बनासो (हजारीबाग) निवासी ट्रक चालक महेंद्र यादव (42 वर्ष) व बेको (गिरिडीह) निवासी उप चालक नीरज यादव (22 वर्ष) शामिल हैं. घायलों में गंभीर देखते हुए अनुज कुमार को रिम्स रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >