मॉडर्न में वीर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि, मोमबत्ती जलाकर सभी ने वीरों को किया नमन

कारगिल विजय दिवस पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल कोडरमा में वीर शहीदों को याद किया गया और छात्रों के लिए विशेष देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए.

कोडरमा: कारगिल विजय दिवस पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने एवं छात्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशिका संगीता शर्मा ने सर्वप्रथम मोमबत्ती जलाकर वीर शहीदों को नमन कर के किया. इसके पश्चात उप-प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने भी मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

मौके पर किड्स पैराडाइज पीजी - केजी 2 के नन्हें विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सहयोग से पोस्टर बनाए. इस गतिविधि का उद्देश्य छोटे बच्चों को सैनिकों के बलिदान को समझाना और हमारे परम प्रिय जवानों को सम्मान एवं श्रद्धांजलि अर्पित करना था. बच्चों ने तिरंगे, सैनिकों और देशभक्ति से जुड़े रंगीन चित्र बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं.

इसके साथ ही कक्षा प्रथम से तृतीय तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता तथा कक्षा चतुर्थ से पंचम तक के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कारगिल युद्ध, तिरंगा एवं सैनिकों के बलिदान पर आधारित सुंदर चित्र एवं पोस्टर बनाए.

ड्राइंग प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम में प्रथम - समृद्धि सिन्हा, द्वितीय आश्विक कुमार, तृतीय वंदना गुप्ता एवं वैष्णवी कश्यप, कक्षा द्वितीय में प्रथम तान्या पचीसिया, द्वितीय पल्लवी रानी, तृतीय आराध्या राज एवं संविका कुमारी, कक्षा तृतीय में प्रथम नैना भारती, द्वितीय शैली प्रिया, तृतीय सृजा सेठ एवं नव्या पहाड़ी रही.

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा चतुर्थ एवं पंचम में प्रथम महक एंजल भाभा सदन, द्वितीय रियांश कुमार न्यूटन सदन, तृतीय श्रेष्ठा बनर्जी भाभा सदन एवं नव्या कपसीमें न्यूटन सदन रहे. संचालन राशि बंसल ने किया.

उप-प्रधानाध्यापक चंद्र प्रकाश ने कहा कि हमें अपने देशभक्त वीरों के त्याग को सदैव स्मरण रखना चाहिए और उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए. वहीं निदेशिका संगीता शर्मा ने अपने उद्बोधन में देशभक्तों को याद करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >