वन महोत्सव में कोडरमा के DC-SP ने किया पौधरोपण, लोगों के बीच बांटे गए पौधे

कोडरमा में वन महोत्सव का आयोजन, डीसी और एसपी ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कोडरमा: वन विभाग की ओर से बुधवार को नगर परिषद झुमरीतिलैया के वार्ड संख्या दो स्थित बिरहोर टोला में वन महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, एसपी कुमार शिवाशीष, डीएफओ सौमित्र शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया.

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन और पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं. पर्यावरणीय संतुलन बनाये रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए पौधरोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण अभियान से जुड़ने की अपील की.

डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य लोगों में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. उन्होंने बताया कि वृक्ष जल, वायु और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए.

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पौधरोपण किया तथा वन विभाग की ओर से उपस्थित लोगों के बीच पौधों का वितरण भी किया गया. मौके पर रेंजर रामबाबू कुमार, सुजीत कुमार सोनी, राहुल कुमार, पूनम राम, अनिल कुमार दास, राहुल कुमार यादव, ललन किशोर, अमरेंद्र कुमार, छत्रपति शिवाजी सहित कई लोग मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया.

पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का दायित्व: एसपी

एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक का दायित्व है. उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए वृक्षों का महत्व पहले से अधिक बढ़ गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >