कोडरमा बाजार. सदर अस्पताल परिसर स्थित आंबेडकर नगर में सोमवार की देर रात अचानक एक पेड़ घर पर गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से घर में मौजूद महिला घायल हो गई. घायल महिला की पहचान मालती देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद मालती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. पेड़ गिरने से घर को भी नुकसान पहुंचा है. मकान की छत और दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
सूखे पेड़ों को हटाने की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता है. लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में कई सूखे पेड़ लगे हुए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं. लोगों ने संबंधित विभाग से परिसर में लगे सूखे पेड़ों को जल्द हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो.
ये भी पढ़ें: कोडेरमा : पर्यूषण के सातवें दिन मुनि सुयश सागर ने बताया तप का महत्व, बोले - इच्छाओं का त्याग ही सच्चा तप
