श्याम धनी का आज जन्मदिन मिलकर मनायेंगे…

कलियुग के अवतारी श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया.

झुमरीतिलैया. कलियुग के अवतारी श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया. शहर के पानी टंकी रोड स्थित खेतान निवास में श्याम बाबा के मंदिर को फूलों से सजाया गया. रविवार की बारस की ज्योत में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ज्योत के दर्शन किये. इसी क्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया. यजमान के रूप में सोनी पंकज जगनानी शामिल हुए. भक्ति कार्यक्रम में गायक नवीन पांड्या ने श्याम धनी का आज जन्मदिन मिलकर मनायेंगे…कहेंगे हैप्पी बर्थडे..भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमाया. यश दहीमा ने तेरे दर पे आ गया हूं…भक्ति गीत से लोगों को भावविभोर कर दिया. हार्दिक लड्ढा, आराध्या सिन्हा, सत्येंद्र सिन्हा, संगीता जेठवा, पूनम शर्मा, नितिन मिश्रा, मुन्ना भदानी और विनोद चौरसिया ने भी अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया. कार्यक्रम के दौरान कलाकंद का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया. मौके पर संतोष लड्ढा, संजय नरेड्डी, उमाशंकर जगनानी, रतन संघई, प्रदीप खाटूवाला, अभिषेक पांडेय, हिमांशु केडिया, कन्हैया भालोटिया, मनोज चौधरी, संजय पिलानिया, मनोज पिलानिया, संदीप हिसारिया, विपुल चौधरी, अनुराग हिसारिया, संजय जगनानी, अमित खेतान, मनोज लड्ढा, रितेश सिन्हा, जोशी कुमार, राजू अजमानी, चन्द्रशेखर जोशी, सुरेश गोयंका, गोविन्द साहा, शांति देवी खेतान, नेहा खेतान, सारिका लड्ढा, लक्ष्मी गोयंका, अंजू लड्ढा, मधु सिंह, रश्मि लड्ढा, वीणा साहा आदि मौजूद थे. वहीं पोद्दार निवास स्थित श्याम मंदिर में भी ज्योत प्रज्ज्वलित कर संगीतमय भजन संध्या आयोजित की गई. पूजा-अर्चना में शीतल और आयुष पोद्दार शामिल हुए. धनबाद के सौरभ मधेसिया एवं स्थानीय कलाकारों ने बाबा श्याम, वीर हनुमान, मां दुर्गा और राणी सती दादी के भजनों से भक्ति रस बरसाया. वहीं डोमचांच निवासी केपी चौधरी के आवास पर भी बाबा श्याम की पूजा-अर्चना व भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि बाबा श्याम की महिमा अपरंपार है, आज कलियुग में घर-घर उनका पूजन हो रहा है और कोडरमा ने इसमें अपनी विशेष पहचान बनाई है. मौके पर अभय सिंह, विनोद सोनी सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >