झुमरीतिलैया में चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव का शुभारंभ, राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुए श्रद्धालु

झुमरीतिलैया में भादी अमावस्या महोत्सव की भव्य शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई. तिरुपति बालाजी की झांकी और भजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया.

झुमरीतिलैया से सुजत भदानी की रिपोर्ट

झुमरीतिलैया(कोडरमा). श्री राणी सती आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुआ. अड्डी बंगला स्थित दुर्गा मंदिर से निकली शोभायात्रा स्टेशन रोड और झंडा चौक होते हुए महाराणा प्रताप चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर पहुंची.

यात्रा में 108 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर नंगे पांव हिस्सा लिया. वहीं पुरुष राजस्थानी पगड़ी और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली यात्रा

कलश यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य अनिल मिश्रा और पंडित प्रकाश रंजन ने कराया. यजमान के रूप में रुचि-निलेश लड्ढा उपस्थित थे. भगवान गणेश की सुसज्जित प्रतिमा के समक्ष श्यामसुंदर सिंघानिया ने नारियल अर्पित किया.

इससे पहले नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, रणधीर कुमार, प्रदीप खाटूवाला, अनूप खाटूवाला, किशन संघई और प्रदीप केडिया ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया.

धार्मिक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा में तिरुपति बालाजी की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही. दादीजी के विग्रह पर आधारित विभिन्न धार्मिक झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. राणी सती के स्वरूप में राजनंदनी शर्मा, तनधन दास के रूप में प्रतीक कुमार, राणा जी के रूप में आरोही हिसारिया और प्राकट्य देवी के रूप में तन्वी मोदी ने मनमोहक प्रस्तुति दी.

ये भी पढ़ें: पहले पेपर लीक मुद्दा उठाने वाले को भेजा जेल, अब JPSC-JSSC घोटाले में खुल रहे राज; पैसे लेकर पास कराने का खेल

स्कूटी एस्कॉर्ट टीम ने संभाली व्यवस्था

शोभायात्रा की स्कूटी एस्कॉर्ट टीम में रिद्धि हिसारिया, सिद्धि हिसारिया, ऋषि बंसल, राघव अग्रवाल, मानव अग्रवाल, आरोही सर्राफ और वाणी बंसल शामिल थीं. व्यवस्था की जिम्मेदारी कृतिका मोदी, प्रिया अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, ज्योति शेखावत, दीपा गुप्ता और नेहा जैन ने संभाली.

शोभायात्रा का नेतृत्व विपुल चौधरी, बिनोद पिलानिया, अमित गुप्ता, रंजीत चौधरी, संजय खेमानी, सुनील लोहिया, मोहित संघई, अरविंद चौधरी और आशीष शर्मा ने किया.

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

कलश शोभायात्रा में धनबाद से आये आशीष सिंघल, सन्नी गुप्ता और उनकी टीम ने भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी. रामगढ़ की तासा पार्टी ने पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल बनाया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने मार्चपास्ट का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं.

सामाजिक संगठनों ने लगाये सेवा शिविर

यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाये. स्टेशन रोड पर श्याम सेवा मंडल ने फल और पेयजल वितरित किया. अशोक होटल के समीप मारवाड़ी सम्मेलन और संकट मोचन मंदिर परिसर में मारवाड़ी युवा मंच ने शरबत और पानी की व्यवस्था की. प्रेरणा शाखा ने सेवा कार्य में सहयोग करने वालों को सम्मानित किया. शोभायात्रा में अग्रवाल, माहेश्वरी, जैन, माहुरी, पंजाबी, राजपूत, बंगाली सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही.

आज होगा मंगल पाठ, 10 सितंबर को भजन संध्या

समिति के अनुसार बुधवार को श्री राणी सती मंदिर परिसर में सस्वर मंगल पाठ का आयोजन होगा. इसमें दादीजी के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी. 10 सितंबर को विशेष ज्योत और भजन संध्या होगी. 11 सितंबर को पाटा पूजा, धोक पूजा, महाआरती और छप्पन भोग के साथ महोत्सव का समापन होगा. शाम को महिला समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा.

कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु़ | Prabhat Khabar Network
शोभायात्रा में शामिल झांकी़ | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >