कोडरमा : जिले के तिलैया थाना पुलिस ने सोमवार को तिलैया बस्ती के वार्ड नंबर-2 स्थित दुर्गा आर्यन फैक्ट्री के समीप एक होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद की. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही होटल संचालक उपेंद्र राम, पिता सुरेश राम, मौके से फरार हो गया.
सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, होटल में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री किये जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की. इस दौरान वहां से भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है.
पुलिस को देखते ही मौके से भाग निकला संचालक
कार्रवाई के दौरान होटल संचालक उपेंद्र राम पुलिस को देखते ही मौके से भाग निकला. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: 119 साल बाद रानीगंज-गझंडी रेलखंड पर बदला इतिहास, अब दौड़ेंगे कोयले से लदे आधुनिक BOBR रेक
