कोडरमा. सैनिक स्कूल तिलैयाथलेटिक्स में तिलैया का दमदार प्रदर्शन, कई स्पर्धाओं में जीते पदक में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल 2026-27 के ग्रुप डी मुकाबलों के चौथे दिन मंगलवार को एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ पदकों की खनक भी सुनाई दी. सैनिक स्कूल तिलैया के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की कई स्पर्धाओं में पदक जीतकर अंक-पट्ट पर अपनी स्थिति मजबूत की.
बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले भी रोमांचक
प्रतियोगिता के दौरान बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले भी रोमांचक रहे. पिछले दिन बालिका बास्केटबॉल में सैनिक स्कूल तिलैया की टीम ने गोपालगंज को 10-9 के करीबी अंतर से हराया था. मंगलवार सुबह बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले सैनिक स्कूल तिलैया और केशव सरस्वती विद्या मंदिर के बीच खेले गए. दोनों मुकाबलों में तिलैया की टीम ने जीत दर्ज की. बास्केटबॉल और वॉलीबॉल के कई मुकाबले अभी बाकी हैं. ऐसे में आगामी मैचों के परिणाम के बाद अंक-पट्ट की स्थिति में बदलाव संभव है. प्रतिभागी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला जारी है.
ये भी पढ़ें: Koderma : 100 बच्चों के दांतों की हुई जांच, ब्रश करने का सही तरीका भी बताया
4x100 मीटर रिले में जीता स्वर्ण
कनिष्ठ बालिका वर्ग की 4x100 मीटर रिले में पुरुलिया प्रथम, तिलैया द्वितीय और गोपालगंज तृतीय स्थान पर रहा. वरिष्ठ बालिका वर्ग में भी पुरुलिया प्रथम, तिलैया द्वितीय और गोपालगंज तृतीय स्थान पर रहा. कनिष्ठ बालक वर्ग की 4x100 मीटर रिले में सैनिक स्कूल तिलैया ने प्रथम स्थान हासिल किया. गोपालगंज दूसरे और गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर तीसरे स्थान पर रहा.
ये भी पढ़ें: Koderma: सदर अस्पताल परिसर में घर पर गिरा पेड़, चपेट में आकर महिला घायल
100 और 200 मीटर में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
100 मीटर कनिष्ठ बालिका वर्ग में पुरुलिया प्रथम, नालंदा द्वितीय और सुंदरीदेवी सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय रहा. वरिष्ठ बालिका वर्ग में गोपालगंज प्रथम, तिलैया द्वितीय और पुरुलिया तृतीय स्थान पर रहा. 100 मीटर कनिष्ठ बालक वर्ग में तिलैया प्रथम, गोपालगंज द्वितीय और नालंदा तृतीय रहा. 200 मीटर कनिष्ठ बालिका वर्ग में पुरुलिया प्रथम, नालंदा द्वितीय और सुंदरीदेवी सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय रहा. 200 मीटर वरिष्ठ बालिका वर्ग में तिलैया प्रथम, नालंदा द्वितीय और पुरुलिया तृतीय स्थान पर रहा. वहीं 200 मीटर कनिष्ठ बालक वर्ग में तिलैया प्रथम, नालंदा द्वितीय और पुरुलिया तृतीय रहा.
