कोडरमा में दो घरों में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

किराये के मकान में रह रही महिला पूजा कुमारी (पति बाल मुकुंद कुमार) के घर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी कर ली.

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलटेक्स के समीप दो घरों में चोरी हो गयी. किराये के मकान में रह रही महिला पूजा कुमारी (पति बाल मुकुंद कुमार) के घर से चोरों ने करीब डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी कर ली. पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की शाम वे अपने गांव तिलक समारोह में गयी थी. बुधवार को लौटी और गहनों को एक बैग में डाल कर कमरे में रख दिया. शाम करीब छह बजे जब मैं जेवरात वाले बैग को अलमीरा में रखने के लिए गयी, तो देखा कि जेवर समेत बैग गायब है. महिला ने बताया कि मेरे मकान के ठीक समीप अनिल सिंह के घर में भी चोरों ने धावा बोला. अनिल सिंह की भाभी ने बताया कि बुधवार की दोपहर को एक महिला और करीब 10-12 साल की एक बच्ची दरवाजे पर खड़ी थी. मुझे देखते ही फरार हो गयी. देवर के कमरा खुला था और अलमीरा से एक हजार रुपये गायब थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >