डोमचांच. नगर पंचायत स्थित शहीद चौक के समीप लगे ट्रांसफॉर्मर के शनिवार को जल जाने से ढाब रोड से श्रीराम चौक तक का इलाका अंधेरे में है. लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण पानी को भरने के लिए जेनरेटर का सहारा ले रहे हैं. बिजली नहीं रहने से विद्यार्थियों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. उल्लेखनीय है कि ढाब रोड में कई कोचिंग संस्थान भी संचालित हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली विभाग कि ओर से बिजली के उपकरण को दुरुस्त नहीं किया जाता है, जिससे आये दिन बिजली कि समस्या बनी रहती है. ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
