क्षेत्र भ्रमण कर प्रशिक्षु उप समाहर्ता ने योजनाओं की जानकारी ली

बीडीओ गौतम कुमार और सीओ सारांश जैन ने प्रशासनिक व राजस्व कार्यों की जानकारी दी.

जयनगर. जिले में नव पदस्थापित प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण कर प्रखंड व अंचल स्तर पर संचालित योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली. कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जहां अधिकारियों व कर्मियों ने अपने दायित्वों से अवगत कराया. बीडीओ गौतम कुमार और सीओ सारांश जैन ने प्रशासनिक व राजस्व कार्यों की जानकारी दी. प्रशिक्षु अधिकारियों ने सतडीहा पंचायत पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया और जमीनी स्तर पर प्रगति का आकलन किया. इस दौरान स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाएं, पोषण व टीकाकरण सेवाओं की स्थिति देखी. आयुष्मान आरोग्य मंदिर सतडीहा का निरीक्षण कर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं व आयुष्मान भारत योजना की जानकारी ली. मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित योजना, आम बागवानी व सिंचाई कार्यों का भी अवलोकन किया गया. साथ ही पीएम आवास व अबुआ आवास योजना के लाभुकों से मिलकर निर्माणाधीन घरों की स्थिति देखी. जिला समन्वयक ने पात्रता व चयन प्रक्रिया की जानकारी दी. आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत विभिन्न इंडिकेटरों की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. मौके पर प्रशिक्षु उप समाहर्ता आकाश देव, नीरज कंडारी, स्वाति कुमारी, अंजू माला लकड़ा, मनरेगा परियोजना पदाधिकारी बसंत कुमार, जिला समन्वयक आवास सोनी कुमार, मुखिया आशा देवी, सहायक अभियंता तारिक अनवर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धर्मेंद्र कुमार, महिला पर्यवेक्षक अनिता कुमारी, शिक्षा बीपीओ राधा सिंह, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >