कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए कोडरमा अंडर-19 वूमेंस क्रिकेट टीम सृष्टि कुमारी की कप्तानी में 17 अप्रैल को चाईबासा के लिए रवाना होगी. कोडरमा की टीम 18 अप्रैल को देवघर से, 19 अप्रैल को जमशेदपुर से और 20 अप्रैल को सरायकेला खरसावां से खेलेगी. टीम मैनेजर राजू रंजन सिन्हा और भीम गोस्वामी को बनाया गया है. ज्ञात हो कि टूर्नामेंट 18 से 25 अप्रैल के बीच झारखंड के चार जिलों बोकारो, पाकुड़, गुमला और चाईबासा में खेला जायेगा. फाइनल मैच 25 अप्रैल को बोकारो में होगा. यह जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने दी है.
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आज रवाना होगी टीम
कोडरमा की टीम 18 अप्रैल को देवघर से, 19 अप्रैल को जमशेदपुर से और 20 अप्रैल को सरायकेला खरसावां से खेलेगी.
