भंडारा के साथ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन

महायज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया गया

सतगावां . इटाय पंचायत अंतर्गत मोहनपुर गांव में पिछले पांच दिनों से चल रहे आध्यात्मिक उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया. श्री श्री 1008 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखने को मिली. अयोध्या से पधारे यज्ञाचार्य विमलेश पांडेय की देखरेख में विधि-विधान के साथ महायज्ञ का समापन हुआ. कार्यक्रम के दौरान भागलपुर से आयी कथावाचिका संगीता सुमन ने अपने सारगर्भित प्रवचनों और भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. उनके कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जुटते रहे. शुक्रवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशेष हवन का आयोजन किया गया. इसके पश्चात भंडारे की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. यज्ञ समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. वहीं ब्रह्मदेव प्रसाद यादव, अमर कुमार, शैलेंद्र यादव, महेश यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, अनिल यादव, संदीप कुमार, शैलेश कुमार, अनुज राजवंशी, प्रवेश कुमार, दिनेश प्रसाद यादव, बबलू कुमार, विजय राम, नीतीश प्रजापति, विनोद प्रसाद यादव सहित समिति के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >