कांवरिया संघ का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना

पहरीडीह बेहराडीह से 45 कांवरियों का जत्था शनिवार को गाजेबाजे के साथ बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ.

डोमचांच. नवयुवक कांवरिया संघ पहरीडीह बेहराडीह से 45 कांवरियों का जत्था शनिवार को गाजेबाजे के साथ बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ. कांवरियों के दल को मुखिया खुशबू कुमारी ने फीता काटकर रवाना किया. मुखिया ने कहा कि यह आस्था का अद्भुत मिसाल है. रवाना होने के पूर्व श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की. जत्था में वार्ड सदस्य राजकुमार यादव, सोनू कुमार, प्रदीप यादव, सिकंदर कुमार, अजय यादव, रामचंद्र यादव, उमाशंकर यादव, संदीप कुमार, रंजीत यादव, सनी कुमार, मधुसूदन स्वर्णकार, रंजीत कुमार, प्रकाश यादव, कुंदन राणा, रोहित कुमार, विजय यादव, मालती देवी, लालो देवी, रेखा देवी, कांति देवी आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >