बाबा साहेब के सपनों को साकार कर रही है केंद्र सरकार : अन्नपूर्णा

भाजपा ने मनायी बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती

श्रद्धांजलि. भाजपा ने मनायी बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती कोडरमा. भाजपा जिला इकाई ने मंगलवार को शहर के सुभाष चौक पर भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी. इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया़ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव, जिलाध्यक्ष अनूप जोशी सहित मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की़ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बाबा साहब ने देश को जो संविधान दिया, वह हर वर्ग को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है़ उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए शेड बनाने और स्थल के विकास के लिए डीसी से बात कर अपने फंड से जल्द काम शुरू कराने की बात कही़ वहीं विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है़ आज जरूरत है कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचायें. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोदी, शशि भूषण प्रसाद, मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल, नवीन चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री महादेव दास, साकेत सिंह, पप्पू भदानी, शंकर मोदी आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >