परिजनों ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगायी है.

कोडरमा. कोडरमा थाना क्षेत्र में गत दिनों युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगायी है. शुक्रवार को लोकाई निवासी गोविंद साव (पिता-स्व किशुन साव) ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में एसपी अनुदीप सिंह को आवेदन सौंपा. उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. गोविंद साव ने बताया कि 18 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे उनके गांव के ही विशाल कुमार (पिता- महादेव साव) और तीन अन्य व्यक्ति दो बाइक से उनके घर पहुंचे. परिवार के साथ गाली-गलौज कर बेटे से पैसे की मांग की. धमकी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर रुपये नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा. भयभीत परिवार ने बेटे को समझाने कोशिश की, लेकिन वह घर से भाग निकला. पूरी रात खोजबीन के बाद भी नहीं मिला. अगले दिन सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला. शव पर चोट और मारपीट के निशान थे. पैर से खून बह रहा था. आंखों पर भी चोट के निशान थे. गोविंद साव का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है. मौके पर जागी साव, ब्रह्मदेव दास, अशोक साव, राजू साव, बसंती देवी, दुलारी देवी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >