नगर अध्यक्ष ने की अभियंताओं के साथ बैठक

लापरवाह ठेकेदारों को काली सूची में डालने का निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों को काली सूची में डालने का निर्देश:::: हेडिंगझुमरीतिलैया . शहर के विकास को लेकर नगर पर्षद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कनीय अभियंताओं के साथ बैठक की. बैठक में अध्यक्ष ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. कई जगहों पर धीमी गति व गुणवत्ता की कमी पर नाराजगी जतायी. उन्होंने निर्देश दिया कि हर कार्य तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करें, श्री हर्षधर ने विशेष रूप से उन ठेकेदारों पर नाराजगी जतायी, जिन्होंने कार्य का अनुबंध लेने के बाद भी समय सीमा पार कर दी है और काम अधूरा पड़ा है. ऐसे ठेकेदारों को काली सूची में डालने का निर्देश दिया गया. शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर तत्काल प्रभाव से सभी वार्डों में फॉगिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर दीपक कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, वेद प्रकाश पटेल, महफूज अंसारी, नीतीश कुमार, चंदन कुमार पंडित, अख्तर अंसारी आदि मौजूद थे.

मॉडर्न के प्राचार्य को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

कोडरमा. मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को अमेरिका स्थित प्रतिष्ठित ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन द्वारा ऑर्गनाइजेशनल लीडरशिप (संगठनात्मक नेतृत्व) में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया है. यह सम्मान उन्हें शिक्षा जगत में उनके दीर्घकालिक समर्पण, नवाचार और संस्थान को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदान किया गया है. विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्राचार्य को बधाई दी है. विद्यालय की निदेशिका संगीता शर्मा ने प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को हार्दिक बधाई दी. कहा कि यह मानद उपाधि न केवल श्री वर्मा के व्यक्तिगत व्यक्तित्व का सम्मान है, बल्कि यह कोडरमा जिले के शिक्षा जगत के लिए भी एक गर्व का विषय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >