नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तीकरण की नयी क्रांति : अन्नपूर्णा

झुमरीतिलैया में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

आयोजन. झुमरीतिलैया में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कोडरमा. नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तीकरण की नयी क्रांति है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उन्हें देश की नीति और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की गयी है़ आज की नारी सशक्त, आत्मनिर्भर और नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम है़ ये बातें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को कहीं. झुमरीतिलैया के बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि महिलाओं की सशक्त भागीदारी, उनका आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण में उनकी बढ़ती भूमिका नये भारत की पहचान बन चुकी है़ पीएम के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण के लिए किये गये ऐतिहासिक प्रयास, विशेषकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश को नयी दिशा प्रदान कर रहे हैं. यह अधिनियम महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर है़ विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को नयी पहचान और आत्मविश्वास दिया है़ अब समय आ गया है कि महिलाएं आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी निर्णायक भूमिका निभायें. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री के साथ ही मौजूद विधायक डॉ नीरा यादव व अन्य ने डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रेया केडिया ने की. संचालन जूही दास गुप्ता एवं रूही संघई ने संयुक्त रूप से किया़ धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता वंशिका जोशी ने किया़ नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति के नारों से गूंजा परिसर : सम्मेलन के दौरान पूरा परिसर नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति के नारों से गूंज उठा़ वक्ताओं ने समाज, राजनीति और अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, उनके नेतृत्व और भविष्य की संभावनाओं पर विचार साझा किये. महिलाओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनेंगी और सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समावेशी भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगी़ केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं से 9667173333 पर मिस्ड कॉल कर इस ऐतिहासिक पहल का समर्थन करने का आह्वान किया़ मौके पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया़ कार्यक्रम में पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया़ इन्होंने भी किया संबोधित : सम्मेलन को जयंती सेठ, पिंकी जैन, दीपा गुप्ता, ज्योति झा, रेणु बड़गवे, आशा वर्णवाल, वंदना अग्रवाल, आकृति चौधरी, अधिवक्ता किरण कुमारी, श्रेया केडिया, कलावती देवी, सोनी जयसवाल, शीला वर्णवाल, नीलम महर्षि आदि ने संबोधित किया़ सम्मेलन में संगीता सिन्हा, सुनीति सेठ, अनिता देवी, सबिता देवी, लीना देवी, सावित्री देवी, नंदिता कुमारी, शिल्पा कुमारी, कामिनी देवी, प्रमिला सिंह, सुमन पांडेय, रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, आशा देवी, सोनी देवी, शशि सिंह, वर्षा रानी, मीना देवी, विमला देवी, सरिता सिन्हा, अनूप जोशी, नीतेश चन्द्रवंशी, राजकुमार यादव, नरेंद्र पाल, सूरज प्रताप मेहता, हरि पंडित, कृष्णा ब्रह्मपुरिया, नवीन चौधरी, संजय शर्मा, प्रदीप केडिया, किशन संघई, रामरतन महर्षि, महेश दारुका आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >