तीज पर साड़ियों की खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार, मोडाल सिल्क और बंधनी महिलाओं की पहली पसंद

हरितालिका तीज के मौके पर बाजार में मोडाल सिल्क और राजस्थानी बंधनी साड़ियों की भारी मांग है। जानें इस बार साड़ियों के लेटेस्ट ट्रेंड्स और कीमतों में बदलाव।

प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया : सुहागिनों का हरितालिका व्रत (तीज) 14 सितंबर को मनाया जायेगा. त्योहार को लेकर झुमरीतिलैया के बाजार में खरीदारी जोर पकड़ने लगी है. साड़ी और श्रृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ गयी है. सबसे अधिक भीड़ साड़ी के शोरूम और प्रतिष्ठानों में देखी जा रही है.

मोडाल सिल्क और बंधनी की बढ़ी मांग

इस बार बाजार में अलग-अलग फैब्रिक और डिजाइन की साड़ियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं. महिलाओं को मोडाल सिल्क, राजस्थानी बंधनी और गज्जी सिल्क की साड़ियां खूब पसंद आ रही हैं. इसके अलावा लहरिया, घाट-चोला, अचार फैब्रिक और हैवी ब्लाउज वाली साड़ियों की भी अच्छी मांग है.

कांचीवरम, रेडी टू वियर, पॉजिशन प्रिंट और नेट वाली साड़ियों के साथ विभिन्न प्रकार की सिल्क साड़ियां भी बाजार में उपलब्ध हैं. गर्मी को देखते हुए कॉटन में लिनन की साड़ियों की भी मांग है.

विक्रेता मनोज चौधरी और विपुल चौधरी के प्रतिष्ठानों में नयी डिजाइन की साड़ियों की कीमत 1000 से लेकर 15 हजार रुपये तक है. तीज को लेकर शहर के जैन गली मार्ग, स्टेशन रोड, रांची-पटना रोड और अन्य बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है. सामान्य साड़ी दुकानों के अलावा ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम में भी महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है.

नयी डिजाइन वाली साड़ियों का क्रेज

गिरधारी फतेहसरिया ने बताया कि इस बार मोडाल सिल्क, राजस्थानी बंधनी, सेंडल प्रिंट, गज्जी सिल्क, लहरिया, हैवी ब्लाउज में नेट और कांचीवरम साड़ियों की मांग अधिक है. घाट-चोला, मोडाल, पॉजिशन प्रिंट, लिनन और सूती साड़ियों की भी अच्छी मांग है.

उन्होंने कहा कि इस बार महिलाएं नयी-नयी डिजाइन वाली साड़ियों को अधिक पसंद कर रही हैं, जिससे बिक्री भी अच्छी है. उन्होंने बताया कि इस बार साड़ियों की कीमत में करीब 5 से 10 फीसदी तक का इजाफा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >