मां मथुरासिनी महोत्सव के तीसरे दिन सम्मानित हुईं प्रतिभाएं

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 106 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

झुमरीतिलैया. मां मथुरासिनी महोत्सव के तीसरे दिन श्री माहुरी भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 106 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में स्नातकोत्तर से लेकर स्नातक स्तर तक के छात्र-छात्राएं, राज्य स्तरीय रैंक प्राप्त करने वाले मेधावी, साथ ही चार्टर्ड लेखाकार, कंपनी सचिव, लागत लेखाकार, योग तथा खेलकूद के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभाशाली युवा शामिल थे. मुख्य अतिथि दिलवा स्टेशन मास्टर कृष्णकांत गुप्ता, उपेंद्र भदानी तथा अतिथि कोडरमा स्टेशन प्रबंधक संतोष सेठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे बड़ा धन है. हर छात्र को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए तथा माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए. विशिष्ट अतिथि रतन भदानी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि शिक्षा हीरे-जवाहरात से भी अधिक मूल्यवान होती है, यह ऐसा शस्त्र है, जिसके बल पर जीवन की हर कठिनाई को जीता जा सकता है. महामंडल उपाध्यक्ष रवि कपसीमे तथा मंडल अध्यक्ष अरुण सेठ ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसका उपयोग समाज की प्रगति और विकास में भी होना चाहिए. समारोह का संचालन दिलीप अठघरा तथा गौतम वैश्खियार ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सुनील भदानी, दिलीप ब्रहपुरिया, सुनीता सेठ, रेणु बड़गवे, उदय बड़गवे, नितेश बरबिगहिया, सुनील ब्रहपुरिया, संदीप लोहानी, शुभम कपसिमे, राहुल कपसिमे, दिलीप ब्रहपुरिया, अजय लोहानी, राजेश सेठ, नितेश कुमार, बंटू पहाड़ी, परमानंद सेठ, उचित अठघरा, विकास वैश्खियार, महेंद्र लोहानी, उचित अठघरा, वेद प्रकाश भदानी, अंकित एकघरा, रितेश लोहानी, शिवांगी कुमारी सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >