अवैध खनन व परिवहन पर करें कार्रवाई : डीसी

अवैध खनन व परिवहन पर करें कार्रवाई : डीसी

कोडरमा बाजार. डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई़ बैठक में डीसी ने कहा कि जिले में किसी भी हाल में अवैध रूप से पत्थर, बालू समेत अन्य खनिज पदार्थ के उत्खनन, भंडारण और परिवहन नहीं हो़ इसके लिए नियमित रूप से जांच अभियान चलाएं. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा खनन स्थलों व क्रशर इकाइयों के चारों ओर पौधरोपण करवाना सुनिश्चित करें. डीसी ने राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करने को लेकर नियमित रूप से खदानों और क्रशरों की जांच करने आदि का निर्देश दिया़ मौके पर एसपी कुमार शिवाशीष, डीएफओ सौमित्र शुक्ला, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, एसडीपीओ अनिल सिंह, खान निरीक्षक भाव प्रकाश महतो, अंचलों के सीओ, थाना प्रभारी आदि मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >