झुमरीतिलैया नगर परिषद में सुदिव्य सोनू को श्रद्धांजलि, अध्यक्ष बोले- झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

झुमरीतिलैया नगर परिषद कार्यालय में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। उनके निधन को राज्य के लिए एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया गया है।

झुमरीतिलैया, कोडरमा : नगर परिषद कार्यालय में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर, उपाध्यक्ष मनोहर राम, कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता समेत पदाधिकारियों, पार्षदों और कर्मियों ने मंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने जनसेवा और राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उपाध्यक्ष मनोहर राम ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है.

कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है. नगर विकास के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

मौके पर सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, सिटी मैनेजर रणधीर कुमार वर्मा, वार्ड पार्षद सोनू चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद घनश्याम तुरी समेत नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >